फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Train theft accused arrested, 19 laptops, two mobiles recovered

Basti News: ट्रेन में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 19 लैपटॉप, दो मोबाइल बरामद

Thu, 17 Aug 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 17 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Train theft accused arrested, 19 laptops, two mobiles recovered
बस्ती। जीआरपी ने ट्रेन में लैपटॉप व मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के 19 लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नसीर निवासी पाइस संतकबीरनगर हाल मुकाम बेलवाडाड़ी को प्लेटफार्म नंबर तीन से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी का 19 लैपटाप और दो माेबाइल फोन बरामद किया है। बरामद लैपटॉप की कीमत तीन लाख 80 हजार बताई जा रही है। टीम में प्रभारी के अलावा एसआई राकेश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रसाद, राजेश वर्मा, दिनेश यादव, विजय कुमार यादव आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास आदि के बारे में जानकारी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed