फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Train theft accused arrested, 19 laptops, two mobiles recovered

Basti News: छेड़खानी की कोशिश की तो छात्रा ने सिखाया सबक

Thu, 17 Aug 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 17 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Train theft accused arrested, 19 laptops, two mobiles recovered
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने मनचले को ऐसा सबक सिखाया कि उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। पुलिस भी मामले में आरोपी पर कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने स्कूल जा रही छात्रा से मनचले ने रास्ते में छेड़खानी का प्रयास किया। छात्रा ने बिना डरे युवक को जमकर डांट-फटकार लगाते हुए उसे चेतावनी दी। उसने मनचले को सबक सिखाने के लिए महिला हेल्पलाइन पर फोन करने लगी तो मनचला गिड़गिड़ाने लगा और अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया। स्कूल पहुंचकर छात्रा ने इसकी शिकायत प्रबंधन से की। साथ ही घर लौटकर अपनी मां से उसने पूरी बात बताई। छात्रा की मां ने छावनी थाना पर पहुंचकर आरोपी विनय कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत कर बेटी के साथ हुई घटना पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed