फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   train late is fogh

कोहरे के चलते समय से नहीं पहुंच रही ट्रेनें

Wed, 08 Jan 2020 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
train late is fogh
कोहरे के चलते समय से नहीं पहुंच रहीं ट्रेनें
विज्ञापन

अवध तीन तो मथुरा छपरा एक्सप्रेस दो घंटे लेट
स्टेशन पर बैठ ट्रेनों का इंतजार करते हैं यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनवरी का पहला सप्ताह भले ही लोगों को राहत दे गया, लेकिन कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित ही रही है। ट्रेनें समय से न पहुंचने के चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री परेशान हो रहे हैं।

मंगलवार को बस्ती स्टेेशन होकर रवाना होने वाली तीन अप व डाउन की गाड़ियां विलंब से चल रही थीं। लोग पूछताछ कार्यालय पर ट्रेनों के बारे जानकारी ले रहे थे तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जो ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। मथुरा से चलकर छपरा को जाने वाली डाउन गाड़ी संख्या 22532 दो घंटे विलंब से चल रही थी। इस गाड़ी को दोपहर 1:32 पर बस्ती स्टेशन पहुंच जाना था। इसी तरह गाड़ी संख्या 19031 अवध एक्सप्रेस डाउन जिसके बस्ती पहुंचने का समय 12:57 था। यह गाड़ी भी 1:15 मिनट की देरी से चल रही थी। यही हाल गाड़ी संख्या 19040 अवध एक्सप्रेस अप का भी था। यह गाड़ी साढ़े तीन घंटे देरी से चल रही थी। इसके बस्ती पहुंचने का समय शाम 6:10 मिनट था। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक विश्वंभर चौधरी कहते हैं कि कुछ ट्रेनें कोहरे के चलते विलंब से चल रही है। जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed