फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trail laden with ballast entered the house breaking,

Basti News: रेलिंग तोड़ते हुए घर में घुसा गिट्टी लदा ट्रेलर, मची अफरातफरी

Sat, 11 Nov 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Trail laden with ballast entered the house breaking,
कप्तानगंज कस्बे में ट्राला दुकान से टकराया
लोग भूकंप समझकर घरों से बाहर आ गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज कस्बे में बृहस्पतिवार रात बेकाबू ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए दो दुकानों से जा टकराया। इससे अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागे। चालक व खलासी ने कूदकर जान बचाई। धक्का लगने से दोनों मकान दरक गए। आसपास लोगों का मकान भी हिल गया। लोग भूकंप समझ कर अपने घरों से बाहर आ गए। हादसे के बाद कस्बे में अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, झांसी से गिट्टी लादकर एक ट्रेलर बृहस्पतिवार की रात गोरखपुर जा रहा था। तड़के 3:30 बजे जैसे ही ट्रेलर कप्तानगंज चौराहे से आगे बढ़ा, तभी चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर 15 मीटर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जाकर सुनील मिश्रा और करमचंद्र के चबूतरे को तोड़ दिया।
विज्ञापन

सुनील मिश्रा के घर का शटर और दीवार भी टूट गई। हादसे के बाद चालक और खलासी कूदकर भाग गए। आसपास लोगों का मकान भी हिल गया। लोग भूकंप समझ कर अपने घरों से बाहर आ गए। हादसे के बाद कस्बे में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने स्थिति की जानकारी ली। कप्तानगंज के एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed