{"_id":"6ac56c108c715103a3099bc5","slug":"traffic-arrangements-in-the-city-to-change-for-the-jyoti-kalash-yatra-basti-news-c-207-1-bst1006-168767-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ज्योति कलश यात्रा को लेकर शहर में बदलेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ज्योति कलश यात्रा को लेकर शहर में बदलेगा यातायात
विज्ञापन
बस्ती। ज्योति कलश यात्रा के दौरान 7 अक्तूबर को शहर में बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। यह व्यवस्था सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
गांधीनगर से दीवानी चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को कंपनी बाग, फव्वारा तिराहा और कटरा तिराहा होते हुए दीवानी चौराहा भेजा जाएगा। इसी तरह कंपनी बाग से शास्त्री तिराहा होकर दीवानी जाने वाले वाहन फव्वारा और कटरा तिराहा के रास्ते जाएंगे। मालवीय तिराहा से दीवानी चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को रौता, फव्वारा और कटरा तिराहा होते हुए दीवानी चौराहा की ओर भेजा जाएगा। संवाद