फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders will intensify the demand for overbridge at Pandey Bazar crossing

पांडेय बाजार क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग तेज करेंगे व्यापारी

Sun, 11 Sep 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Traders will intensify the demand for overbridge at Pandey Bazar crossing
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक हुई। - फोटो : BASTI
पांडेय बाजार क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग तेज करेंगे व्यापारी
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में बोले मंडल के जिलाध्यक्ष
- बीडीए की कार्य योजना पर व्यापारियों ने की चर्चा
बस्ती। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्या के निराकरण के लिए तब तक संघर्ष करता रहेगा, जब तक समाधान नहीं हो जाता है। कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं, जिसके समाधान के लिए सबको मिलकर लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है। संगठन इसके लिए तैयार है। पांडेय बाजार क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण की मांग अब तेज की जाएगी।

यह कहना है संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त का। वह पुरानी बस्ती स्थित कैंप कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक दो प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी, जिसमें पांडेय बाजार क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग 199 स्पेशल पर ओवरब्रिज के निर्माण की मांग व बीडीए की ओर से लागू किए जाने वाले महायोजना पर व्यापक चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि ब्रिज निर्माण को लेकर संगठन निरंतर प्रयासरत है। जल्दी ही व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर डीआरएम को ज्ञापन देकर ब्रिज निर्माण की मांग करेगा। कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव ने विकास प्राधिकरण की ओर से लागू होने वाले महायोजना पर कहा कि शहर के नागरिकों सहित व्यापारियों में भी इसे लेकर डर और दहशत का माहौल है। बीडीए की ओर से कार्य योजना स्पष्ट न करने के कारण व्यापारी एवं नागरिक भ्रमित हैं। संगठन बस्ती विकास प्राधिकरण के सचिव से मिलकर उन्हें शीघ्र ही ज्ञापन देकर मांग करेगा कि वह स्पष्ट करें कि महायोजना में कौन-कौन सी योजनाएं हैं। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, नसीम अली खान, संजय गुप्त, राजेश व मंगल सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संतोष कुमार, संजय मद्धेशिया उर्फ संजू, नंदकिशोर मद्धेशिया, विनीत मिश्रा, अनीश कुमार, अमित गुप्ता, आशीष गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed