फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders staged a sit-in protest against the amendment of house and water tax.

Basti News: गृह और जल कर संशोधन करने के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

Tue, 24 Mar 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Traders staged a sit-in protest against the amendment of house and water tax.
नगर पालिका परिसर में धरना देते व्यापारी स्रोत संगठन
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती की ओर से गृह और जल कर में किए गए संशोधन के विरोध में सोमवार को बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नपा कार्यालय के सामने धरना दिया। नाराज व्यापारियों ने नपाध्यक्ष और सरकार के विरोध में नारेबाजी की और संशोधन कर वापस लेने की मांग की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता और संचालन सूर्य कुमार शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन आनंद राजपाल ने कहा कि नगर पालिका अपने मनमानी से बाज नहीं आ रही है। चारों तरफ गड़बड़झाला है। गृह व जल कर में बेतहाशा वृद्धि कर आम नागरिक को परेशान किया जा रहा है। मनमाना टैक्स बढ़ोतरी से आम नागरिकों व व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। जिला संयोजक सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा कि गृह कर व जल कर में की गई बेतहाशा वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा लगाया गया नया लाइसेंस शुल्क असंवैधानिक है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टैक्स वृद्धि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए,अन्यथा विवश होकर संगठन बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। कमल जायसवाल, शेष नारायण गुप्ता, रंजीत श्रीवास्तव, प्रभात सोनी, डब्बू श्रीवास्तव, लालजी सिंह, कृपाशंकर त्रिपाठी, गौरव साहू, अदालत प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान योगेश कुमार,आशुतोष पांडेय, कमल राजपाल, सतीश सोनकर, हर्षित गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अजय चौधरी, आदित्य पांडेय, मो.आलम, अशोक कुमार निगम, अवधेश गुप्ता, धर्मेद्र चौरसिया, धर्मेन्द्र पांडेय, गौरव अग्रवाल, हरिश्चन्द्र पटवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed