फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders, laborers and farmers wandering for water in the scorching heat

Basti News: तपती धूप में पानी के लिए भटक रहे व्यापारी, मजदूर और किसान

Sat, 23 May 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Traders, laborers and farmers wandering for water in the scorching heat
-सहियापुर मंडी परिसर में लगे अधिकतर नल और वाॅटर कूलर खराब, पानी खरीद कर पीने को विवश
विज्ञापन


शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में तपती धूप में किसान, व्यापारी और मजदूर पानी के लिए भटक रहे हैं। प्यास बुझाने के लिए पानी खरीद कर पीने रहे हैं, लेकिन खराब पड़े वाॅटर कूलर व नल को सही कराने के लिए जिम्मेदार आगे नहीं आ रहे हैं।
नवीन मंडी स्थल सहियापुर वैसे तो कहने के लिए जिले की सबसे बड़ी मंडी है। मंडी में विकास के नाम पर विभिन्न योजनाओं पर लाखों खर्च भी किया जा रहा है। फिर भी मंडी परिसर में किसान, व्यापारी व मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हो रही है। तपती धूप में शुद्ध पानी पीने के लिए लोगों को मंडी परिसर से बाहर जाकर पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। लोगों के शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

फल विक्रेता रेहान अहमद ने कहा मंडी परिसर में सुबह होते ही दूर-दराज से किसान और व्यापारियों का आवागमन शुरू हो जाता है। यह सिलसिला पूरा दिन चलता रहता है। इस तपती धूप में मंडी परिसर में पानी पीने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। जो नल लगे हुए थे मरम्मत के अभाव में वह भी खराब पड़े हुए हैं। जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी खराब पड़े वाॅटर कूलर व नलों की मरम्मत नहीं की गई है। किसान नेता सुदामा प्रसाद यादव ने कहा मंडी में लोकल किसानों के साथ साथ दूर-दराज से भी किसान अपनी फसल की उपज बेचने के लिए आते हैं। इस तपती धूप में मंडी प्रशासन किसानों को शुद्ध पानी तक मुहैया कराने में फेल साबित होते दिखाई दे रहा है। परिसर में लगे अधिकतर नल खराब पड़े हुए हैं। शुद्ध पानी के लिए किसानों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जिम्मेदारों से किसानों की समस्या को लेकर कई शिकायत कर चुके हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा अभी मैंने कल यहां जॉइनिंग की है। सचिव को बुला कर मंडी परिसर में नल की व्यवस्था करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed