{"_id":"68740e847ad405271c0600cd","slug":"traders-got-angry-at-the-municipal-workers-who-went-to-assess-tax-and-protested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-140086-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कर निर्धारण करने गए नपा कर्मियों पर भड़के व्यापारी, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कर निर्धारण करने गए नपा कर्मियों पर भड़के व्यापारी, जताया विरोध
Mon, 14 Jul 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर के पांडेय बाजार में रविवार को स्वकर निर्धारण को लेकर व्यापारियों और नगर पालिका परिषद कर्मियों में जमकर बहस हुई। व्यापारियों ने गलत तरीके से टैक्स का निर्धारण और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। धीरे-धीरे पूरे बाजार के व्यापारी एकत्र हो गए। एक घंटे तक बहस होती रही। बाद में व्यापारियों ने नगर पालिका के ईओ और चेयरमैन को संबोधित शिकायती पत्र भेजा। चेयरमैन नेहा वर्मा ने बताया कि व्यापारियों के आरोपों की जांच की जाएगी।
नगर पालिका सीमा के अंदर निर्मित मकान और दुकान की लंबाई-चौड़ाई नाप कर पुन: कर निर्धारण कार्य कराया जा रहा है। सरकारी दर से गृहकर निर्धारण हो रहा है। उसके लिए निर्धारित प्रारूप लेकर टैक्स कलेक्टर मो. हनीफ रविवार को पांडेय बाजार में पहुंचे। दो से तीन मकान-दुकान पर टैक्स के लिए प्रोफार्मा भरकर नपाई के लिए अनुरोध किया। मगर कोई व्यापारी राजी नहीं हुआ। इसी बीच कहा-सुनी हो गई। धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए कर्मी के खिलाफ आक्रोशित होकर विरोध जताने लगे। कार्यशैली को लेकर कई तरह के सवाल उठाने लगे।
व्यापारी गौरव गुप्ता, पप्पू सिंह, सत्यजीत जायसवाल, रमेश जायसवाल, वंशीलाल गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रिंकू गुप्ता आदि ने टैक्स कलेक्शन के दौरान मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पहले से जो टैक्स तय है उसकी जांच करवाकर नियमानुसार कोई फैसला किया जाए। मनमाने तरीके से टैक्स रिवाइज न किया जाए। करीब 80 व्यापारियों ने लिखित शिकायत ईओ और चेयरमैन से करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मो. हनीफ ने बताया कि 31 मार्च तक टैक्स की प्रक्रिया पूरी है। नये शासनादेश के अनुसार अप्रैल से टैक्स रिवाइज होना है, उसी सिलसिले में वहां गए थे। कोई रिवाइज के लिए तैयार नहीं हो रहा। इससे समस्या आ रही है। उसने सफाई दी कि कोई गलत व्यवहार और मनमानी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
-
जितनी मंजिलें बढ़ेंगी, उतना टैक्स
दाखिल खारिज के दौरान पालिका में दर्ज करवाई गईं सूचनाओं के हिसाब से पालिका टैक्स वसूल रही है। मौके पर सूचनाओंं में बताई गई चौहद्दी है या नहीं, इसका सत्यापन करने फिर से कर तय किया जाना है। एक मंजिला, दो मंजिला, तीन मंजिला मकान का अलग-अलग कर होगा। पालिका के दिए गए प्रपत्र में गृह स्वामी को कमरों, बरामदे, बालकनी, कॉरीडोर, रसोई, भंडारगृह आदि एरिया का ब्योरा देना होगा। यदि गलत ब्योरा गृह स्वामी ने दिया है तो जुर्माने का भी प्रावधान होगा।
-- -
पांडेय बाजार में टैक्स कलेक्टर टैक्स रिवाइज से संबंधित कार्य के लिए गए थे। वहां व्यापारियों की ओर से विरोध किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। शिकायती पत्र मिला है। प्रकरण में जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी। -नेहा वर्मा, चेयरमैन नपा, बस्ती