फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders came on the road to protest against the raid, protested in the collectorate

Basti News: छापे के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, कलेक्ट्रेट में दिया धरना

Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Traders came on the road to protest against the raid, protested in the collectorate
जीएसटी छापे के विरोध में बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में किया प - फोटो : BASTI
छापे के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, कलेक्ट्रेट में दिया धरना
विज्ञापन

एडीएम को ज्ञापन सौंपकर भाजपा कार्यालय पहुंचे व्यापारी, की नारेबाजी
बस्ती। स्टेट जीएसटी टीम की छापेमारी से जिले के व्यापारियों में हाहाकार मचा हुआ है। शहर से लेकर गांव तक वे प्रतिष्ठानों को बंद कर विरोध कर रहे हैं। शनिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया। मौके पर पहुंचे एडीएम कमलेशचंद्र बाजपेयी को ज्ञापन सौंपा।
व्यापार मंडल के महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारी काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतर आए। पुरानी बस्ती के पांडेय बाजार से पैदल वे दक्षिण दरवाजा, रोडवेज, गांधीनगर, कंपनीबाग, शास्त्री चौक होते हुए डीएम कार्यालय परिसर पहुंचे। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण कार्यालय बंद मिला तो वे वहीं बरामदे में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एडीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने वहां से कूच किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कार्रवाई न होने का भरोसा दिलाया तब जाकर वे शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। वे भयमुक्त होकर अपने प्रतिष्ठान खोलें। संगठन जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने बताया कि जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है, जिससे बाजार बंद होने के कगार पर पहुंचे गए हैं। इससे बाजार आने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस मौके पर धर्मेंद्र चौरसिया, सुुनील कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश चौधरी, राजेश तिवारी, आशुतोष पांडेय, रियाज अहमद, विकास बरनवाल, अश्वनी गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed