फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders are getting the benefits of schemes: District President

व्यापारियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : जिलाध्यक्ष

Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Traders are getting the benefits of schemes: District President
बस्ती। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से कैम्प कार्यालय मूडघाट रोड कटरा में होली मिलन तथा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के सम्मान समारोह हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने कहा कि व्यापारी समाज सदैव भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है। पार्टी ने व्यापारियों के हित के लिए अनेक योजनाएं बनाईं, जिसका लाभ व्यापारियों को मिल रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय ने कहा कि भाजपा शासन में व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस करते हुए अपना व्यापार कुशलता पूर्वक कर रहा है। उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुबास चंद्र शुक्ल ने सभी व्यापारियों पांच आयामों पर कार्य करने का सूत्र दिया। कहा कि सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण , नागरिक कर्तव्य के माध्यम से ही देश और समाज का भला हो सकता है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी सद्भाव को बढ़ाने पुरानी छोटी मोटी बातों को भूल आपस में गले मिलने का कार्यक्रम है। भानपुर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, अमरेश पांडे राजन, प्रभुप्रीत सिंह, अयोध्या प्रसाद, राम विनय पांडेय, राजीव पांडेय, विश्वनाथ वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री ब्रजेश सिंह मुन्ना ने भारतीय नव वर्ष संवत 2082 के भव्य स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक मिश्रा, राजाराम तिवारी, प्रमोद गाडिया, राधेश्याम कमला पुरी, भानु प्रकाश सतपाल टीटू, चुनमुन् लाल, विशाल कसौधन, हर्ष कसौधन, गिरधारीलाल साहू, सतीश कुमार, जयेश सिंह आदि व्यापारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed