{"_id":"58fa4b204f1c1bd75b8b4651","slug":"tractor-trolley-and-crop-burns-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से ट्रैक्टर-ट्राली और फसल जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से ट्रैक्टर-ट्राली और फसल जली
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
आग लगी फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सोनहा के अमरौली शुमाली के टोला रामनगर में जहां आग से छप्पर के दो मकान जल कर राख हो गए। वहीं दूसरी घटना में एक किसान का गेहूं मड़ाई करते हुए थ्रेसर से निकली चिंगारी से जल कर राख हो गया। आग लगने की एक अन्य घटना वाल्टरगंज क्षेत्र के चौरा बस्थनवा गांव के निकट हुई, इसमें ट्रैक्टर ट्राली के साथ गेहूं के बोझ भी जल गए।
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार अमरौली शुमाली के टोला रामनगर में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में सुभावन व अनिल के छप्पर का मकान जल गया। घर में रखा अनाज, कपड़ा व नकदी आदि भी जलकर नष्ट हो गया।इसी गांव में रघुबर चौधरी अपने खेत में मड़ाई कर रहे थे। इसी बीच थ्रेसर के चिंगारी से आग लग गई, जिससे उनका गेहूं व भूसा राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौरा बस्थनवा गांव के निकट राम मूरत चौधरी का गेहूं ट्रैक्टर-ट्राली पर लद कर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर से गाड़ी टकरा गई, जिससे तारों में शार्ट सर्किट से चिंगारी से फसल में आग लग गई। इसके बाद आग से ट्रैक्टर व ट्राली भी जल गई।