फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Torch procession will be taken out for restoration of old pension

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकालेंगे मशाल जुलूस

Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Torch procession will be taken out for restoration of old pension
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश व्यापी आंदोलन में 21 मई को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के लोग बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। शहर में शाम 6 बजे से प्रस्तावित मशाल जुलूस को व्यापक रूप देने की तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से इस आंदोलन को समर्थन देने की सहमति जताई गई।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री ने बताया कि परिषद के प्रस्तावित मशाल जुलूस में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य हिस्सा लेंगे। 21 मई की शाम 6 बजे तक नलकूप कालोनी परिसर में हम सभी एकत्र हो जाएंगे। यहां से मशाल जुलूस में शामिल होकर पुरानी पेंशन की आवाज बुलंद करेंगे। विकास भवन कर्मचारी संघ की बैठक राम अधार पाल की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी कर्मचारी एकजुटता का संदेश देंगे। मशाल जुलूस को सफल बनाया जाएगा। ओम प्रकाश, देवेंद्र सिंह, दीप मणि शुक्ल, रामचंद्र, आलोक, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे। सिंचाई संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्र ने कहा कि परिषद के आह्वान पर सभी कर्मचारी एकजुट है। 21 मई को प्रस्तावित मशाल जुलूस में सभी नलकूप चालक, सींच पर्यवेक्षक, नलकूप खंड एवं नलकूप मंडल में कार्यरत कर्मचारी परिवार के साथ हिस्सा लें। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया है। अध्यक्ष अजय आर्य ने कहा कि सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में प्रस्तावित मशाल जुलूस में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed