फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   top 10 criminal of gonda arrested

गिरफ्त में आया गोंडा का टॉप टेन बदमाश आशुतोष

Sun, 13 Sep 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
top 10 criminal of gonda arrested
छावनी पुलिस की गिरफ्त में टॉप टेन बदमाश। - फोटो : BASTI
गिरफ्त में आया गोंडा का टॉप टेन बदमाश आशुतोष
विज्ञापन

बस्ती। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत छावनी पुलिस ने गोंडा जिले के टॉप टेन बदमाश को धर दबोचा। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान चकमा देकर वह फरार हो गया था। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम न्यायालय से उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। प्रभारी निरीक्षक छावनी सौदागर राय के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस ने आशुतोष मिश्रा पुत्र गोवर्धन मिश्रा निवासी खम्हरिया बुजुर्ग थाना छपिया जनपद गोंडा गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, वह पुलिस मुठभेड़ में वांछित तथा थाना छपिया जनपद गोंडा का टॉप टेन बदमाश भी है। पुलिस मुठभेड़ में पुलिस पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। अभियुक्त आशुतोष के विरुद्ध विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। इसमें 2005 में गैंगस्टर एक्ट के तहत छपिया जनपद गोंडा में कार्रवाई शामिल है। इसके अलावा 2007 में भी उसने छपिया में बलवा, जानलेवा हमला, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट्स आदि धाराओं का अपराध किया था। उसके बाद शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ। 2010 में छपिया थाने के अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम दिया और पकड़ा गया था। 2011 में गांजा के साथ पकड़ा गया था। 2013 में उस पर छपिया थाने में गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। 2016 में खोडारे थाने से उस पर गैंगेस्टर लगाया गया। जबकि 2016 में थाना कोतवाली जनपद गोंडा में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मुकुंद त्रिपाठी, अंशुमान सिंह और कांस्टेबल शैलेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed