{"_id":"69de9bdadc1dcedbae0b19ab","slug":"took-oath-of-allegiance-to-the-constitution-and-social-harmony-basti-news-c-207-1-bst1006-156821-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संविधान के प्रति निष्ठा और सामाजिक समरसता की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संविधान के प्रति निष्ठा और सामाजिक समरसता की शपथ ली
विज्ञापन
रूधौली में बाबा साहब की जयंती पर निकाला गया जुलूस-स्रोत आयोजक
बस्ती। भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही गोष्ठियों के माध्यम से उन्हें याद किया गया है। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. आंबेडकर की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अद्वितीय उदाहरण है। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश को एकता, समानता एवं न्याय के मार्ग पर अग्रसर कर रहा है। इस दौरान एडीएम चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती समेत अन्य मौजूद रहे। डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा, सामाजिक समरसता एवं समानता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में विकास भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कहा कि हमें डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। इस अवसर पर डीडीओ अजय सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भव्य रैली में हजारों अनुयायियों ने लिया हिस्सा :
महादेवा। भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर डॉ. आंबेडकर मानव सेवा समिति, गोपालपुर ओरई के तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली गोपालपुर ओरई से प्रारंभ होकर महादेवा, मुंडेरवा होते हुए बस्ती अस्पताल चौराहे के रास्ते ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंची, जहां स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर महादेवा विधायक दूधराम, उदयभान, गिरजेश प्रधान, विकास गौतम, पवन राज आदि मौजूद रहे। 135वीं जयंती पर बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि : बनकटी। क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। क्षेत्र के खरवनिया, खोरिया, देईसाड़, सजहरा अरईदीगर पट्टी, नगरा बौड़िहार, हरैया, अहिरौली, बरोहिया, कमोखर, मखदुमपुर सिंसई, ब्लॉक मुख्यालय सहित नगर पंचायत बनकटी के गांधी नगर वार्ड, लोहिया नगर, पटेल नगर, चंदननगर, लक्ष्मी बाई नगर आदि वार्डों व गांवों में डाॅ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी, अरविंद पाल, बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल, प्रधान रामकिशुन चौधरी, धीरज कुमार, रविचंद पांडेय, राजेंद्र प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे। वशिष्ठ नगर वार्ड में आंबेडकर मूर्ति का अनावरण किया गया। संवाद कुदरहा में निकली भव्य शोभायात्रा : कुदरहा। ब्लाॅक में जगह-जगह मंगलवार को डाॅ...क्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वां जयंती मनाई गई। कहीं भव्य शोभायात्रा तो कहीं विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
इस्माइलपुर से एक विशाल जुलूस निकाला गया, यह यात्रा डिहुकपूरा, चकिया अईलिया और कुड़वा होते हुए पिपरपाती स्थित बौद्ध विहार पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर रणजित यादव रिंटू, राजेश यादव, संतोष, रवि, मनीराम बौद्ध, अर्जुन, प्रमोद, सुभाष, अशोक, छोटेलाल, राकेश, वीर बहादुर, अजय आदि मौजूद रहे। संवाद