फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Took a pledge to open an old age home in the name of great grandfather Garib Ram.

Basti News: परदादा गरीब राम के नाम वृद्धाश्रम खोलने का लिया संकल्प

Tue, 09 Dec 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to open an old age home in the name of great grandfather Garib Ram.
अपनों के बीच फिजी से आए रविंद्र दत्त। संवाद
बस्ती। फिजी में रह रहे रविंद्र दत्त बनकटी ब्लॉक के कबरा गांव में अपनों से मिलने के बाद जाते वक्त पुरखों की माटी में परदादा गरीब राम के नाम वृद्धा आश्रम खोलने का संकल्प लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

अपनों से विदाई लेते के वक्त उनके तथा उनकी पत्नी केशनी की आंखों से आंसू छलक आए थे तो खानदानी भी फफक पड़े। कबरा गांव से विदाई लेने के बाद वह दिल्ली में भी रुकेंगे। क्योंकि वहां भी खानदान के लोग रहते हैं। इनसे मेल-मिलाप के बाद मंगलवार को फिजी रवाना हो जाएंगे। कबरा गांव निवासी गोरखनाथ चौधरी के बेटे सोनू चौधरी ने बताया कि रविंद्र दत्त रिश्ते मेंं उनके बाबा लगते हैं। रविंद्र के पिता का नाम बैजनाथ है। फिजी से अयोध्या में रामलला का दर्शन कर बस्ती तहसीलदार सहित अधिकारियों से मिलकर गांव का सजरा निकाल कर तलाशते-तलाशते बनकटी के कबरा गांव पहुंचे तो गांव के बुजुर्गों से परदादा गरीब राम के बारे में जानकारी ली और उनके नाम करीब 9 धूर जमीन भी मिली।
विज्ञापन

सोनू ने फिजी से आए पर बाबा रविंद्र दत्त से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि गरीब राम के पिता का नाम राम दत्त था। 18 साल की उम्र में गरीब राम को वर्ष 1910 जून को ब्रिटिश हुकूमत ने कोलकाता जेल में बंद कर दिया और सभी भारतीय बंदियों को पानी के जहाज से महासागर के एक टापू पर ले जाकर छोड़ दिया, जहां गिरगिटिया मजदूरों से चंदन की कटवाई जाती और खेती भी कराई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी संघर्ष करने के बाद फिजी के आदिवासियों के साथ मिलकर अंग्रजों से लड़ाई लड़ी तो 1970 में फिजी स्वतंत्र हुआ तो वहां बस गए। उसने बताया कि फिजी में चाचा राम अवतार, जगन्नाथ, वैजनाथ ,गीता नारायण सहित 150 परिवार के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed