फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Toll will increase by 30 rupees from midnight today

Basti News: आज आधी रात से 30 रुपये तक बढ़ जाएगा टोल

Mon, 31 Mar 2025 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Toll will increase by 30 rupees from midnight today
बस्ती। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर सफर करना अब महंगा हो जाएगा। जिले में स्थित दोनों टोल प्लाजा पर वाहनों की एक अप्रैल से पांच से 30 रुपये तक ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा। संशोधित दरें 31 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे से लागू हो जाएंगी। कार-जीप का 90 की जगह 95, लाइट कामर्शियल वाहनों को 150 की तगह 155 और ट्रक बसों का टोल टैक्स 310 की जगह अब 325 देना होगा। जिले में शहर से सटे मड़वानगर व छावनी के चौकड़ी में टोल प्लाजा स्थापित हैं। इन टोल प्लाजा से रोजाना तकरीबन 15 से 20 हजार वाहन गुजरते हैं। जिनसे 50 से 55 लाख रुपये प्रतिदिन टोल टैक्स वसूल किया जाता है। टोल प्रबंधक हरिकेश मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में आने वाले लोकल वाहनों के मासिक पास के लिए दस रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed