फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   todfod in constrction plant

सड़क कंस्ट्रक्शन प्लांट में तोड़फोड़, कर्मियों को दौड़ाया

Fri, 02 Jul 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
todfod in constrction plant
सड़क कंस्ट्रक्शन प्लांट में तोड़फोड़, कर्मियों को दौड़ाया
विज्ञापन

- कप्तानगंज थाने के करचोलिया के पास हुई घटना
- बदमाशों ने डंफर जेसीबी सहित पांच गाड़ियों को तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार की देर रात सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर हमला कर कई गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने कंपनी के कर्मचारियों को दौड़ा लिया। उन सभी ने भागकर खुद को बचाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कप्तानगंज से दुबौलिया मार्ग पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क रामजानकी मार्ग दुबौलिया मार्ग से कप्तानगंज के करचोलिया गांव तक 15 किलोमीटर 853 मीटर सड़क बननी है। गोरखपुर की जय अंबे ट्रेडर्स ने सड़क निर्माण का ठेका लिया है। कंपनी का कप्तानगंज पंडुल रोड पर मदनपुरा गांव के निकट प्लांट है। बीती रात 12 बजे बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन हथियार से लैस बदमाश पहले मदनपुरा गांव पहुंचे। वहां पर प्लांट में खड़ी तीन डंपर का शीशा तोड़ दिया। चालकों पर हमला का प्रयास किया। भागकर चालकों जान बचाई। उसके बाद बदमाश बैहार गांव में पहुंचे, वहां पर खड़ी जेसीबी और पिकअप का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन

जब ग्रामीणों की नींद खुली और लोग पहुंचे तो अपने को घिरता देख बदमाश पगार गांव की तरफ भाग निकले। कंपनी प्लांट इंचार्ज नरेंद्र शुक्ला ने तुरंत घटना की सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करके वापस चली आई। कंपनी के डायरेक्टर गोरखपुर के बेतियाहाता निवासी राकेश सिंह ने बताया कि सभी गाड़ियों को नुकसान हुआ है। हम लोगों का किसी से भी विवाद नहीं हुआ है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed