फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   today shah will deliver inspirational speach

यूपी फतेह का मोदी मंत्र देंगे शाह

Fri, 01 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
today shah will deliver inspirational speach
सांसद हरीश द्विवेदी आदि ने मंच का किया निरीक्षण। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। मिशन यूपी-2017 की मशाल लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह शुक्रवार को शहर में आएंगे। शहर स्थित शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के आलवां प्रशासनिक तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखाने के अलावा अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह मंत्र भी बताएंगे, जिसके बल पर पार्टी ने लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप किया था। सम्मेलन में गोरक्ष प्रांत के गोरखपुर समेत 11 जनपदों के बूथ अध्यक्ष शामिल होने जा रहे हैं। जिनमें गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती जिले हैं। कुल 22 हजार 277 बूथ अध्यक्षों के अलावा 2029 सेक्टर अध्यक्ष व गोरक्ष क्षेत्र के 205 मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सांसद हरीश द्विवेदी का कहना है कि करीब 50 हजार भाजपाई शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन


सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित अन्य वरिष्ठ नेता आ रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शांतिपूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भारी तादाद में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस जवानों के अलावा पीएसी की भी मदद ली जा रही है। क्लोज सर्किट कैमरों से कार्यक्रम स्थल के अलावा वीवीआईपी रूट पर निगरानी रखी जा रही है। खुफिया विभाग के अधिकारी कई दिनों से रिहल्सल व एंटी सबोटाज चेकिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम नरेंद्र सिंह पटेल व एसपी कृृपाशंकर सिंह ने पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात किए गए जवानों को उनका दायित्व और कर्तव्य का विस्तृत रूप से आवंटन करते हुए हिदायत दी कि सभी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed