फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   to make humiliation free society

शोषणमुक्त समाज बनाना होगा : सुनील 

Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
to make humiliation free society
गोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश संगठन मंत्री सुनील कुमार बंसल। - फोटो : रमेश मिश्र

विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा है कि सबका  साथ सबके विकास की मंशा को साकार करने के लिये समरस व शोषणमुक्त समाज बनाना होगा।

वह शुक्रवार को देवर्षि नारद जयंती पर गौरीदत्त धर्मशाला में आरएसएस की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता का महत्व तथा पत्रकारिता विषयक गोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि देश में अत्याधुनिक हवाई अड्डे बन रहे हैं। बड़े बड़े रेलवे स्टेशन, सड़कें बन रही हैं, क्या यही विकास है। यदि किसी देश के विकास का पैमाना यही है तो नि:संदेह भारत भी विकास कर रहा है, लेकिन अपनी भारतीय संस्कृति और परिवेश की बात करें तो मापदंड बदल जाएंगे।
विज्ञापन


सवाल उठने स्वाभाविक हैं, क्या देश से गरीबी मिटी, बेरोजगारी कम हुई, शोषणमुक्त समाज बना, समरसता आई, छुआछूत मिटा, समाज भयमुक्त हुआ, इन तमाम सवालों के जवाब हमें नकारात्मक ही मिलेंगे। इसलिए देश के विकास का मापदंड बदलना होगा। उन्होंने सृष्टि के प्रथम पत्रकार देवर्षि नारद के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। बंसल ने मीडिया के वर्तमान  स्वरूप पर भी अपने विचार रखे, कहा कि मीडिया समाज में नकारात्मक खबरें परोसने की बजाय जो अच्छा हो रहा अथवा जो लोग अच्छा कर रहे हैं, उन्हें भी अपने समाचार माध्यमों में स्थान दें। संचालन करते हुए विभाग प्रचार प्रमुख प्रेरक अनिरुद्ध मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह को वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व सहायक सूचना निदेशक डॉ. दशरथ प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया। सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गुप्ता, आरएसएस के जिला संघ चालक शंखधर द्विवेदी, जिला कार्यवाह आशीष, विभाग कार्यवाह नागेंद्र, जिला संपर्क प्रमुख वीरेंद्र शुक्ल, राहुल, सच्चिदानंद, अनूप खरे, गोपेश्वर तिवारी, महेश शुक्ल, पुष्कर मिश्र, चंद्रप्रकाश शुक्ल, सुबाष शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, महेश शुक्ला, रविंद्र गौतम, पप्पू शुक्ल,  गौरीशंकर पांडेय, नागरदास मिश्र, महेश सिंह, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक पाल, दयाराम चैधरी, प्रेमसागर तिवारी, नन्दीश्वर दत्त ओझा, इंद्रवास सिंह, तृप्ति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed