{"_id":"68d062b787f888e75a0bdcb6","slug":"time-city-group-chairman-and-six-others-booked-for-fraud-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144364-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टाइम सिटी ग्रुप के चेयरमैन समेत छह पर ठगी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टाइम सिटी ग्रुप के चेयरमैन समेत छह पर ठगी का केस
Mon, 22 Sep 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मालवीय रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी के लुभावने ऑफर में निवेश कराकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने निवेशकों को रकम दोगुनी करने का ऑफर दिया, लेकिन परिपक्वता अवधि पूरी होने पर रकम देने से इन्कार कर दिया।
खीरीघाट-मड़वानगर निवासी चंद्रमती देवी ने तहरीर में कहा कि टाइम सिटी ग्रुप के लोगों ने उन्हें एफडी योजना के तहत पांच लाख 97 हजार रुपये निवेश करने के लिए लुभाया। कंपनी ने बताया कि निवेश की परिपक्वता पर 11 लाख 96 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। परिपक्वता के बाद जब चंद्रमती देवी पैसे लेने गईं, तो उन्हें अपशब्द कहकर अपमानित किया गया और पूरी रकम हड़प ली गई।
एसपी अभिनंदन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने टाइम सिटी ग्रुप के चेयरमैन पंकज पाठक, वाइस चेयरमैन संतोष कुमार सिंह, वाइस प्रेसीडेंट अशोक कुमार सिंह, जीएम रीना शुक्ला, निदेशक सुशील कुमार मिश्रा, लीगल हेड सूर्यभान सिंह समेत छह नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि विवेचना एसआई अरविंद राय को सौंपी गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।