{"_id":"6930900c59a67c603a05b66c","slug":"tika-utsav-begins-basti-news-c-207-1-bst1001-148857-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टीका उत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टीका उत्सव का शुभारंभ
Thu, 04 Dec 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में शिशु को पोलियो ड्रॉप पिलाकर टीकाकरण का शुभारंभ करते सीएमओ।
बस्ती। जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को टीका उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सीएमओ डॉ. राजीव निगम व सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने फीता काटा। इसके बाद बच्चों को पोलियोराेधी खुराक पिलाई।
जिले भर के सभी सीएचसी पर टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सीएमओ ने पुरानी बस्ती के चाईटोला, दक्षिण दरवाजा पहुंचकर कार्यक्रम का निरीक्षण किया। यहां 38 लाभार्थियों के सापेक्ष 13 को टीका लग चुका था। एएनएम इसरावती देवी व आशा प्रमिला सोनकर मौजूद रहीं। डीआईओ डॉ. एके चौधरी ने पीएचसी बनकटी व टीकाकरण सत्र बर्रोहिया का निरीक्षण किया।
सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक सत्र में पहले आशा टीकाकरण से वंचित बच्चों के घर जाकर उनके माता-पिता से संपर्क करें। उन्हें बच्चों के टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए। अपंजीकृत बच्चों का पंजीकरण कर उनका टीकाकरण भी सुनिश्चित कराया जाए। निर्देश दिए कि एईएफआई प्रबंधन के लिए टीकाकरण सत्रों पर एनाफाइलेक्सिस किट व पैरासिटामॉल सिरप की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ आरसीएच डॉ. ब्रजेश कुमार शुक्ला, डीएचईओ राजेश चौधरी, मंडलीय समन्वयक यूनिसेफ सुरेंद्र शुक्ला, डीएमसी नीलम आदि अभियान में शामिल रहे।