{"_id":"647a4370b94478c21c0aace4","slug":"through-social-media-take-the-policies-of-the-government-to-the-booth-basti-news-c-7-1-191545-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के जरिए सरकार की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं : धन सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के जरिए सरकार की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं : धन सिंह रावत
Sat, 03 Jun 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने पर प्रेस वार्ता करते उत्तराखंड के कैविनेट मंत्
बस्ती। केंद्र सरकार के 9 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय के सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न जन लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि पार्टी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करें जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियां बूथ स्तर तक पहुंचे। मुख्य अतिथि ने बूथ स्तर पर सोशल मीडिया की टीम का गठन करने पर जोर दिया। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सोशल मीडिया जन-जन तक पहुंचने का सबसे अच्छा माध्यम है।सोशल मीडिया पर पार्टी की पहुंच अन्य दलों की तुलना में बहुत अधिक है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले सामाजिक लोगों को कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम संयोजक जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों समाजसेवियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। क्षेत्रीय संयोजक दुर्गा राय तथा हरैया विधायक अजय सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, प्रमोद पांडेय, श्रुति कुमार अग्रहरि, सुरेंद्र चौधरी, विमल पांडेय, राकेश उपाध्याय, अंकित पांडेय, रामबाबू कमलापुरी, वरुण सिंह, विद्यामणि सिंह आदि मौजूद रहे।