{"_id":"6307c13704a5f67e062a44b3","slug":"throat-attacked-with-knife-four-people-arrested-basti-news-gkp448238211","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गले पर हमला, चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से गले पर हमला, चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू से गले पर हमला, चार लोग गिरफ्तार
लालगंज थाना क्षेत्र के घोरहटा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के घोरहटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल नागेश्वर प्रसाद शुक्ल (59) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।
घोरहटा निवासी गिरजेश शुक्ल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात गांव के ब्रह्मदेव शुक्ल, महावीर शुक्ल, दयाशंकर शुक्ल, प्रेमशंकर शुक्ल घर पर चढ़ आए। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भाई नागेश्वर प्रसाद शुक्ल को जान से मारने की नीयत से गले पर चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव में आए लोगों को लाठी-डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नागेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ब्रह्मदेव शुक्ल, महावीर शुक्ल, दयाशंकर शुक्ल, प्रेमशंकर शुक्ल पर मुकदमा दर्ज कर बस्ती-महुली मार्ग पर निपनिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दयाशंकर शुक्ल के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।