{"_id":"692df3240810dda7060db691","slug":"three-youths-injured-in-collision-between-two-bikes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148749-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर स्थित आमकोईल गांव के मोड़ पर सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, इसी थानाक्षेत्र के कड़सरी निवासी अमरेश यादव और दतुआखोर निवासी शैलेश प्रजापति एक बाइक से महादेवा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे रेलवे स्टेशन रोड बस्ती निवासी चंचल सिंह की बाइक के साथ उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद तीनों लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संवाद