फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three youths injured after bike skids, one critically

Basti News: बाइक फिसलने से तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Wed, 29 Oct 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Three youths injured after bike skids, one critically
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी-बघाड़ी मार्ग पर स्थित देवमी गांव के निकट मंगलवार को बाइक फिसलने से तीन युवक घायल हो गए। उनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। देवमी गांव निवासी सचिन (20), रिंकू और वीरू एक ही बाइक से बनकटी की ओर जा रहे थे। सरयू नहर पुलिया के समीप मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में तीनों युवक गिर पड़े और घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को घर भेज दिया, जबकि सचिन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed