{"_id":"69c97089aa7458dc81034eac","slug":"three-youths-died-in-an-accident-involving-an-unknown-person-basti-news-c-7-1-hsr1003-1273839-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अज्ञात की टक्कर से तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अज्ञात की टक्कर से तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
बभनान(बस्ती)। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बभनान बाजार से घर लौट रहे थे। तीनों युवक गोंडा जनपद खोड़ारे थाना क्षेत्र रहने वाले थे। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 8:30 स्थानीय कस्बे से सटे बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर पड़ोसी जनपद गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बुकनापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीन मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
युवकों की पहचान पहचान खौडारे थाना क्षेत्र के सिकरी टप्पाकोट गांव निवासी अमरदीप (23), इसी थाना क्षेत्र के खुटिहन गांव निवासी श्री श्याम (19) और ऋतिक (20) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीनों युवक रविवार की रात करीब 8:30 बजे मोटरसाइकिल से बभनान से गौरा चौकी की तरफ जा रहे थे। अभी वह बुकनापुर गांव के समीय पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे।
विज्ञापन
इस संबंध में गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी निरीक्षक भास्कर यादव ने कहा कि अस्पताल पहुंचने के पहले तीनों की माैत हो चुकी थी।