{"_id":"6849e17beee54a2c8f027457","slug":"three-women-of-bakhira-arrested-for-chain-theft-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138170-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बखिरा की तीन महिलाएं चेन चोरी के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बखिरा की तीन महिलाएं चेन चोरी के आरोप में गिरफ्तार
Thu, 12 Jun 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार। बलुआ समय माता स्थान पर श्रद्धालुओं की चेन चोरी करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने संतकबीरनगर के बखिरा थाने के तितरिया की रहने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें राधिका, बिन्दू और संगीता शामिल हैं।
लालगंज थानाक्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी पूनम यादव ने तहरीर देकर बताया था कि गत तीन जून को समय माता मंदिर बलुवा शुक्लपुरवा में दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान अज्ञात महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन चुरा ली थी। साथ ही बगल खड़े उनके पति का पर्स भी निकाल लिया था। जिसमें आधार कार्ड व सात-आठ सौ रुपये थे। इसके अलावा बेबी पांडेय के भी गले से सोने की चेन चोरी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से तीन चेन, दो आधार कार्ड व 550 रुपये बरामद किया है। निवासीगण तितरिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर शामिल हैं। टीम में कांस्टेबल चंद्रकांत पांडेय, सोनू कुमार व चंदन कुमारी शामिल रहीं।