फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three seriously injured in a collision between two bikes

Basti News: दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर

Fri, 26 Sep 2025 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 Sep 2025 04:18 AM IST
सार

बस्ती के परशुरामपुर कस्बे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अयोध्या रेफर किया गया।

विज्ञापन
Three seriously injured in a collision between two bikes

विस्तार

बस्ती। परशुरामपुर कस्बे में बृहस्पतिवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार खंडवा चिरई निवासी अंकित पांडेय और सुनील पांडेय किसी काम से परशुरामपुर आए थे। लौटते समय कस्बे में उनकी बाइक सामने से आ रहे सोनू गुप्ता की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित और सुनील के सिर में गंभीर चोटें आईं जबकि सोनू के नाक पर गहरी चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अयोध्या रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed