फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three roads delivering sugarcane to mills will shine

Basti News: चमकेंगी मिलों तक गन्ना पहुंचाने वाली तीन सड़कें

Fri, 15 Nov 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three roads delivering sugarcane to mills will shine
पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर शासन ने दी मंजूरी, जारी हुआ धन
विज्ञापन

गन्ना किसानों को होगी सुविधा, राहगीरों को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की तीन ऐसी क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिनसे किसान चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाते हैं। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है और आंशिक धन भी जारी हो चुका है। बहुत जल्द इन सड़कों को चमकाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान गन्ना चीनी मिलों तक पहुंचाते हैं। जिले की कुछ सड़कों के कुछ हिस्से इतने क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि आए दिन गन्ना लदे ट्राले, ट्रक व ट्राॅलियां पलटने से हादसे होते रहते थे। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अभियंताओं ने एकमुश्त व्यवस्था योजना के तहत इन 1.85 किमी क्षतिग्रस्त तीन सड़कों का सर्वे कर एक करोड़ 14 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय के जरिये शासन को भेजा था।
विज्ञापन

इस पर प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति पिछले सप्ताह मिल गई है। शासन ने कुल 35 लाख 7 हजार रुसये भी पहली किस्त के रूप में जारी कर दी है। इसमें पांच साल तक के रखरखाव के लिए 7 लाख 72 हजार रुपये का भी इंतजाम किया गया है। इन सड़कों का सुधार होने के बाद किसान बेरोकटोक चीनी मिलों तक अपना गन्ना पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता क्षितिज पांडेय के अनुसार जिले में फिरदौस नगर मुस्लिम बस्ती पैकोलिया मार्ग से झखरिया तक, गौर हलुवा मार्ग से बेलवरिया चौराहे से माझामानपुर संपर्क मार्ग व गौर गांव से हरनाखुरी मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त किया जाएगा।

..
कोट

जिले की तीन सड़कों के सुधार के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। बहुत जल्द ही औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर सड़कों को सुधारने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- इं. बीएल सिंह, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी बस्ती परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed