{"_id":"64fa2cf05d0186bbd60622e4","slug":"three-person-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3966-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सवारी बैठाने के लिए मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सवारी बैठाने के लिए मारपीट, तीन घायल
Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के बाहर सवारी बैठाने के लिए ऑटो चालकों में मारपीट हो गई। इस संबंध में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हवेलीखास निवासी राधेश्याम यादव ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि बुधवार को सुबह छह बजे रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के बाहर सवारी बैठाने की बात को लेकर मुमताज, मुन्ना और पप्पू ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन