{"_id":"6519c74094d8c3d9990fbe46","slug":"three-people-injured-in-collision-between-two-bikes-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5179-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
Mon, 02 Oct 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा-लालंगज मार्ग पर सोहिला गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब आठ बजे सोहेला गांव के शहीद बाबा के मजार के पास महादेवा से घर जा रहे उसी गांव के सुरेंद्र कुमार (25) की बाइक से सामने से लालगंज की तरफ से आ रही दूसरी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर लालगंज निवासी रामकेवल अपने नाती के साथ सवार थे। टक्कर में सुरेंद्र कुमार के सिर में चोटें आईं। जबकि राम केवल को शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मुंडेरवा भिजवाया, जहां डॉक्टर के अभाव में फार्मासिस्ट गुलाब चौधरी ने दोनों की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद