{"_id":"68a4da8423f08d750f05a393","slug":"three-people-including-a-sanitation-worker-injured-in-collision-between-two-bikes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142242-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइक की टक्कर में सफाई कर्मी समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइक की टक्कर में सफाई कर्मी समेत तीन लोग घायल
Wed, 20 Aug 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग पर डिलिया के निकट दो बाइक में टक्कर हो गई। गणेशपुर ड्यूटी करने जा रहे दो सफाई कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। दो का जिला अस्पताल और एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के चित्राखोर निवासी राहुल व शंभू गणेशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मी हैं। मंगलवार सुबह दोनों एक ही बाइक से ड्यूटी करने जा रहे थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के डिलिया गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक चालक सहित तीनों लोग दूर जा गिरे। राहुल का पैर टूट गया और कूल्हा भी सरक गया। जबकि शंभू के पैर में गंभीर चोटें आईं। दूसरी बाइक के चालक को भी गंभीर चोटें आने की सूचना है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। राहुल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। संवाद