फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three miscreants fled after snatching the purse of a woman riding a bike.

Basti News: बाइक सवार महिला का पर्स छीनकर तीन बदमाश भागे

Wed, 29 Oct 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants fled after snatching the purse of a woman riding a bike.
नगर बाजार (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम तिलकपुर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक महिला का पर्स झपट लिया और भाग गए। महिला पति के साथ बाइक से जा रही थी। पर्स में रुपये, सोने की चेन व मोबाइल था।
विज्ञापन

पीड़ित जय प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला राजघाट, नगर पंचायत हर्रैया ने बताया कि वे पत्नी देवी शर्मा और पुत्री सुभी शर्मा के साथ रविवार को नचना गांव रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे वह लौट रहे थे। इसी दौरान नचना और कुड़ी गांव के बीच एक अन्य बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया। जब उनकी बाइक तिलकपुर शिव मंदिर के पास पहुंची, तो युवक लौटे और बेटी सुभी शर्मा के हाथ से पर्स झपट लिया। पीड़ित ने कुछ दूरी तक उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed