फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three mini stadiums will be built, rural talents will get help.

Basti News: तीन मिनी स्टेडियम बनेंगे, ग्रामीण प्रतिभाएं प्रतिभाओं को मिलेगी मदद

Wed, 10 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three mini stadiums will be built, rural talents will get help.
बस्ती। ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने व उनको बेहतर मंच देने के लिए युवा कल्याण विभाग ने जिले के तीन ब्लॉकों में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विभाग की ओर से भूमि का चयन कर लिया गया है। प्रारंभिक स्तर पर योजना का खाका भी तैयार कर लिया गया है। इसके निर्माण में लगभग छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्टेडियम का निर्माण आधुनिक मानकों पर किया जाएगा। इसमें एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल और क्रिकेट मैदान, दर्शक दीर्घा, ड्रेसिंग रूम, फिटनेस जोन, जिम, पानी व शौचालय की व्यवस्था और प्रशासनिक भवन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस स्टेडियम के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियों को अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक क्षेत्र में इस तरह का कोई स्टेडियम नहीं था। इसकी वजह से कई प्रतिभावान खिलाड़ी अभ्यास और प्रतियोगिताओं के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। इस बार भानपुर के जोगिया, परशुरामपुर के धर्मपुर, कुदरहा के विशेनपुर गांव में मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे पहले कुदरहा और बहादुरपुर ब्लॉक के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसे निरस्त कर दिया गया है। खिलाडियों को मिलेगा अवसर : ग्रामीण क्षेत्रों में कई खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में खेल के क्षेत्र में कॅरिअर को आगे नहीं बढ़ा पाते। नए स्टेडियम के बनने से उन्हें न केवल अभ्यास के लिए स्थान मिलेगा, बल्कि जिला, मंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का भी अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed