{"_id":"66f32ff52873162bef003327","slug":"three-lakhs-were-grabbed-on-the-pretext-of-providing-a-job-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124424-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख हड़पे
Wed, 25 Sep 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
पुरानी बस्ती पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़प लेने के मामले में केस दर्ज किया है। बहराइच जनपद का आरोपी रुपये लेकर नौकरी नहीं दिला पाया। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पुरानी बस्ती के नानकनगर खीरी घाट निवासी राहुल चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दक्षिण दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर के बगल में उन्होंने चाय की दुकान खोल रखी है। बहराइच जनपद का रहने वाला आरोपी मुलायम यादव अक्सर उनकी दुकान पर आता-जाता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी बातों में फंसाकर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। कई किस्तों में तीन लाख रुपये ले लिए।
नौकरी लगाने के बारे में कहने पर बार-बार टाल जाता। जब नौकरी मिलती नहीं दिखी तो रुपये वापस मांगे इस बात पर आरोपी भड़क गया और अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुलायम यादव निवासी बदरौली थाना कैसरगंज जनपद बहराइच पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने आदि धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।