फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three illegal buses were seized and eight were challaned

Basti News: डग्गामार तीन बसें सीज आठ का किया चालान

Fri, 22 Aug 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 22 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three illegal buses were seized and eight were challaned
बस्ती। रोडवेज बस्ती डिपो प्रशासन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह से ही अभियान चलाया। विभिन्न रूटों पर अनधिकृत दौड़ रहे डग्गामार वाहनों की धरपकड़ की गई। जिससे हाईवे समेत अन्य रूटों पर हड़कंप की स्थिति रही। तीन बस सीज किए जबकि आठ का चालान किया गया। जांच की सूचना से डग्गामार संचालकों में खलबली रही और कई वाहन चालक चेकिंंग के चलते वाहनों को लेकर भागे और इधर-उधर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को परिवहन निगम, संभागीय परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अवैध तरीके से संचालित तीन बसों को सीज किया गया। कार्रवाई की सूचना पर कई जगहों से चालक बस लेकर निकल गए। वहीं अवैध पार्किंग कर सवारी भर रहे टैंपो चालकों को भी चेतावनी दी गई। एआरएम आयुष भटनागर के नेतृत्व में रोडवेज बस्ती डिपो के सामने, एक किमी परिधि में डग्गामार वाहनों को चिह्नित करने की कार्रवाई की गई। नेशनल हाईवे के मूड़घाट चौराहा और बड़ेवन ओवरब्रिज के पास अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के पीटीओ, टीएसआई, अभिनव श्रीवतास्तव, इंद्रजीत तिवारी, महेंद्र प्रताप, राजेश मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। बताया कि डग्गामारों के चलते कम हो रहे इनकम को कार्रवाई करके सुधारने की पहल हुई है। इसके लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed