फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three houses burn

आग से तीन की गृहस्थी जली

Thu, 10 May 2018 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 10 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
 three houses burn
गौर थाना के तिंछबाबू गांव में आग से तीन लोगों की जली गृहस्थी। - फोटो : अमर उजाला
गौर। थाना क्षेत्र के तिंछबाबू गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग के चलते खाने पीने की सामग्री के साथ सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

तिंछबाबू गांव निवासी मनमोहन के घर बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, इसकी जद में अनिल कुमार और चंद्रिका प्रसाद का घर भी आ गया। इन लोगों का भी सारा सामान जलकर राख हो गया। हवा के साथ आग की लपटें भीषण होती गईं। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग कुछ समझ पाते और इकट्ठा होकर बुझाते तब तक घर में रखा अनाज, राशन, चारपाई, बिस्तर, कपड़ा सहित सारा सामान जल गया। घटना में सबसे ज्यादा नुकसान चंद्रिका प्रसाद का हुआ है। क्योंकि छप्पर के घर में बाइक और साइकिल भी थी। वह भी जल गई। मिट्टी की दीवार पर तीनों परिवार छप्पर रखकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। लेकिन एक झटके में सब कुछ छिन गया। अब इन परिवारों के पास कुछ भी नहीं बचा है। गांव के लोग खाने पीने की व्यवस्था कर पीड़ित परिवारों की मदद कर रहे हैं। आग लगने की जानकारी पर हलका लेखपाल छोटेलाल पटेल भी पहुंचे और मौके का मुआयना किया। बताया कि तीनों बेहद गरीब परिवार हैं। आग लगने से इन परिवारों के पास कुछ भी नहीं बचा है। क्षति रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है। जल्द ही इन्हें सरकारी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed