फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three hoses looted

तीन गांवों में चोरी-डकैती, चार घायल

Tue, 21 Nov 2017 11:26 PM IST
basti
basti Updated Tue, 21 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
three hoses looted
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। 
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार की रात तीन घरों में बदमाशों ने लूटपाट की। ढेलगढ़वा, टिकरिया और खतमसराय गांव में वारदात के दौरान एक दंपती के जागने पर उन्हें चाकू-डंडे से वार करके घायल कर दिया। अपराधी बॉक्स और अन्य जगह रखे जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना दिए जाने के करीब दो घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित लोग पुलिस से उलझ गए, जिन्हें पूर्व प्रधान ने शांत कराया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि डकैती का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। 
 ढेलगढ़वा में परबदीन पासी के घर को बदमाशों ने सबसे पहला निशाना बनाया। घरवालों के अनुसार बदमाश रात के करीब ढाई बजे छत के रास्ते आंगन में दाखिल हुए। खिड़की की तरफ से अंदर जाकर कमरे का ताला तोड़कर बॉक्स लेकर भागे। बाहर दालान में सो रहे 55 वर्षीय परबदीन और उनकी पत्नी लीला ने एक बदमाश को दबोच लिया। इसपर उसके साथियों ने हमला कर दिया। इतने में उनकी 30 वर्षीय पुत्री रीता और भाई की पत्नी रामा भी पहुंचीं तो बदमाशों ने उनको भी रॉड से घायल कर दिया और वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। बदमाश एक जोड़ी सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल और उनकी बहू आरती के गहने और पांच हजार रुपये ले गए। कुछ सामान और कपडे़ सुबह बछईपुर तालाब के पास बिखरे मिले। घायलों को सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया। 
विज्ञापन


खतमसराय में पड़ोसी की सीढ़ी लेकर घुसे 
खतमसराय निवासी ब्रह्मदीन मौर्य के घर में भी कुछ इसी तरह की घटना हुई। पड़ोसी के घर की सीढ़ी लेकर चोर अंदर घुसे और भीतर रखे चार बॉक्स उठा ले गए। मौर्य का कहना है कि 10 हजार रुपये नकदी के अलावा एक लाख रुपये की कीमत के जेवरात थे। यहां भी खटपट से घरवालों की नींद खुली तो वे भाग निकले। उनका कुछ लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वे अंधेरे में गुम हो गए। सुबह चारों बॉक्स और कपड़े घर से थोड़ी दूरी पर खेत में फेंके मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकरिया में सोते रहे घर वाले 
छावनी क्षेत्र के टिकिरिया गांव में बदमाशों ने तीसरी वारदात की। जहां के प्रेम नरायन सिंह के घर में छत के रास्ते जब बदमाश अंदर घुसे तो पूरा परिवार गहरी नींद में था। इसके कारण बदमाशों को बेझिझक पूरा घर टटोलने का मौका मिल गया। किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी लेकिन सुबह जानकारी होने पर पैैरों तले जमीन सरक गई। गृहस्वामी के अनुसार 15 हजार नकद और कुछ कागजात गायब हुए हैं। 
ऑटोमेटिक हथियार से मतदान की निगहबानी
खास खबर... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed