फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three gangsters of Gonda arrested in encounter

मुठभेड़ में गोंडा के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 27 Nov 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three gangsters of Gonda arrested in encounter
मुठभेड़ में गोंडा के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

छावनी के देवकली नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़, पुलिस टीम पर की फायरिंग
रुधौली व नगर में दर्ज हैं मुकदमे, नकदी, बैंक पासबुक, असलहा व कार बरामद
बस्ती। छावनी थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी व ठगी की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर गैंग ने पुलिस घेराबंदी के दौरान फायरिंग कर कार से भागने की कोशिश की। आरोपितों के कब्जे से तमंचा-कारतूस, नकदी और एक कार बरामद हुई।
एसपी के अनुसार मुठभेड़ में गोंडा जिले के करनैलगंज थानाक्षेत्र के बाबाभर भटौरा निवासी सुनील कश्यप, उत्तम कश्यप, धुसवा चतरौली निवासी अरमान अली उर्फ बबलू रुधौली थाने में चोरी और नगर थाने में धोखाधड़ी के मुकदमों में वांछित थे। छावनी के थानेदार रोहित उपाध्याय व एसओजी प्रभारी की टीम को शुक्रवार रात सूचना मिली छावनी के देवकली नहर पुलिया के पास तीन अंतरजनपदीय अपराधी चोरी की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने े फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार अन्य जिलों में इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चोरी व ठगी की घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम पर फायरिंग करने व चोरी-ठगी के माल बरामदगी के आरोप में छावनी थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed