फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three brazen individuals arrested after opening fire on the police and attempting to flee.

Basti News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन मनबढ़ गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three brazen individuals arrested after opening fire on the police and attempting to flee.
कट्टा और सुतली बम के साथ गिरफ्तार युवक। स्रोत- पुलिस
बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 15 से 20 युवकों की टोली हाथों में असलहे, सुतली बम, लाठी-डंडे लेकर खड़ी थी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जैसे ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो मनबढ़ युवक पुलिस टीम पर असलहे से फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर गोल में शामिल तीन युवकों को मूड़घाट चौराहे के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान शिवांश सिंह उर्फ हर्ष (20), अली खान उर्फ गोलू (21) निवासीगण तुरकहिया और अहमद खान (22) वर्ष निवासी जयपुरवा के रूप में हुई है। तीनों कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार युवकों के पास से दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर, तीन अदद कारतूस, एक अदद देशी सुतली बम और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में इन युवकों ने बताया है कि वह गोलबंद होकर किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। तीनों ने फरार दोस्तों का नाम भी उगल दिया है। वहीं प्रकरण एसपी डॉ. यशवीर सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने फरार युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश भी देनी शुरू कर दी है।

गिरफ्तार युवकों में अली खान पर कोतवाली थाने में तीन और अहमद खान के खिलाफ नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसमें लूट, छिनैती एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed