फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three bike riders died due to accident in basti

Accident in Basti: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

Wed, 22 Jun 2022 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jun 2022 02:42 PM IST
सार

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के दुबौली पड़ाव के निकट मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में मरे तीनों युवक आपस में भाई थे।

विज्ञापन
Three bike riders died due to accident in basti
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के दुबौली पड़ाव के निकट मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में मरे तीनों युवक आपस में भाई थे। जिसमें दो सगे और एक फुफेरा भाई था। तीनों एक रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिये एक ही बाइक से जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


 सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा गांव निवासी श्रवण कुमार उर्फ डब्बू (25 वर्ष), सुनील कुमार उर्फ छोटू (21वर्ष) व राजकुमार उर्फ डब्लू (18वर्ष) निवासी लटिया थाना भवानीगंज जिला सिद्धार्थनगर एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलवार की रात सिद्धार्थनगर जिले के महुआरा स्थित बुआ के घर मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य मे आयोजित भोज मे शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


दुबौली पड़ाव से थोड़ा आगे बढ़े ही थे कि डुमरियागंज से बस्ती की ओर जा रहे रेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे सभी सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए। वहीं हादसे के बाद पिकअप भी सड़क किनारे लगे पेड़ में टकरा कर एक दीवार से भिड़ गई। जिसमें पिकअप चालक भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने हादसे की सूचना असनहरा चौकी पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची असनहरा चौकी पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के सीएचसी वेवां भिजवाया, जहां सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट होने के चलते श्रवण उर्फ डब्बू की मौत हो गई। जबकि अन्य की हालक गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल बस्ती के लिये रेफर कर दिया।

बस्ती जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील की भी मौत हो गई। वहीं राजकुमार को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जिसे ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल पिकअप चालक केदार नाथ चौधरी निवासी राजाबाजार थाना पुरानी बस्ती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है। सोनहा पुलिस ने जैदू की तहरीर पर पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed