फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three arrested for distributing money to vote for SP candidate

UP MLC Election 2022: बस्ती जिले में सपा प्रत्याशी को वोट देने के लिए बांटा जा रहा था रुपये, तीन गिरफ्तार

Sat, 09 Apr 2022 03:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Apr 2022 03:39 PM IST
सार

लालगंज थाने के छिबरा गांव से पकड़े गए तीनों समर्थक, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

विज्ञापन
Three arrested for distributing money to vote for SP candidate
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को वोट देने के लिए मतदाताओं में रुपये बांटने के आरोप में लालगंज पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का  दावा है कि तीनों लोग उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के दौरान थानाक्षेत्र के छिबरा गांव में रुपये बांटते पकड़े गए। इनके पास से पांच हजार रुपये नकद बरामद किया गया है साथ ही इनके चार पहिया वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


 पुलिस कार्यालय के मुताबिक शुक्रवार/शनिवार रात में थाना लालगंज पुलिस ने चेकिंग करने निकली थी। इस दौरान सूचना मिली कि छिबरा गांव में कुछ लोग सपा प्रत्याशी के लिए रुपये बांट रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर वहां जमुना प्रसाद उर्फ विजयपाल यादव व अब्दुल कलाम निवासी डिहुकपुरा थाना लालगंज, जामवन्त निवासी पिपरपाती मुस्तहकम थाना लालगंज जनपद पकड़े गए।
विज्ञापन


उक्त तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आईपीसी व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी, एसआई दिनेश चन्द्र मिश्र, हेड कांस्टेबल अष्टभुजा सिंह, कांस्टेबल पंकज सिंह, प्रतीक कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed