{"_id":"645e9585cde0e2f8d50728c6","slug":"third-eye-will-keep-an-eye-on-uppcs-exam-basti-news-c-7-1-162683-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीसरी आंख रखेगी यूपीपीसीएस परीक्षा पर निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीसरी आंख रखेगी यूपीपीसीएस परीक्षा पर निगाह
Sat, 13 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा 14 मई को 21 केंद्रों पर होगी। परीक्षा पर निगहबानी तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे करेंगे। परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को कक्ष में 10 मिनट पहले भेजा जाएगा।
डीएम प्रियंका ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन जमा करने के लिए अलग काउंटर बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अभ्यर्थी के रिश्तेदार की ड्यूूटी कतई नहीं लगाई जाएगी। सीटिंग प्लान फूलप्रूफ होगा। कहा कि 9.30 बजे सुबह परीक्षा प्रारंभ होने से 10 मिनट पहले परीक्षार्थी कक्ष में प्रवेश कर जायें। इसके बाद दूसरी पाली में 2.30 बजे से परीक्षा होगी और परीक्षार्थी को 2.20 बजे के बाद प्रवेश नही दिया जाएगा। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिका की पैकिंग अच्छे ढंग से कराएं। विद्यालय में पेयजल की पूरी व्यवस्था हो तथा शौचालय साफ-सुथरे हों। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि निरन्तर भ्रमणशील रहकर साफ-सुथरे ढंग से परीक्षा आयोजित करायेे। सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गये हैं। इस मौके पर एडीएम कमलेश चन्द्र, एएसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, आयोग के प्रतिनिधि अधिकारी, एसडीएम आनन्द श्रीनेत, डिप्टी कलेक्टर जीके झा, मोहन प्रकाश, डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून, योगेश शुक्ल, डीएस यादव, एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।