बस्ती : एटीएम तोड़कर चोर चुरा ले गए 28 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाने के दक्षिण दरवाजा पर लगे एसबीआई एटीएम की है। दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर ब्रांच से सटे एटीएम के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे थे।
सबसे पहले एटीएम केबिन में लगे सीसी कैमरे पर केमिकल स्प्रे करके काला कर दिया। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। सुबह साढ़े नौ बजे बैंक स्टाफ के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक अमरनाथ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय, सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह के अलावा एसपी हेमराज मीणा, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।
बैंक स्टाफ से गहन पूछताछ के बाद बैंक के अंदर व बाहर का सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की। जिसके बाद एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि नकब लगाकर चोर अंदर घुसे। एटीएम के कैश-ट्रे के बाहर लगी लोहे की सुरक्षा जाली गैस कटर से काट दिया। सुरक्षा जाली पूरी तरह से अलग होने के बाद बदमाश ट्रे निकाल लिए और उसमें रखी लगभग 28 लाख रुपये आसानी से लेकर चंपत हो गए।
बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग दिखे हैं। उनमें दो एटीएम के अंदर जा रहे हैं, जबकि एक बाहर खड़ा दिख रहा है। अंदर गए दोनों चोरों के हाथ में दो बैग दिख रहे हैं। एसपी का कहना है कि बैंक व एटीएम में गार्ड नहीं थे। रात दो बजे से साढ़े चार बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया।
बंद हो जाता है एटीएम
बैंक मैनेजर अमरनाथ का कहना है कि यह एटीएम ब्रांच के साथ साढ़े नौ बजे खुलता है और रात आठ बजे बंद कर दिया जाता है। बंद करने से पहले शाम को एटीएम में कैश डाला गया था। मशीन की रीडिंग के हिसाब से 28 लाख रुपये एटीएम के चेंबर में थे। सोमवार को भी रात आठ बजे शटर बंद कर दिया गया था। रुपये के मिलान के बाद वास्तविक रकम की पता चल सकेगी।
छह दिसंबर को 48 लाख लूट
अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर छह दिसंबर को पुलिस हाई अलर्ट थी। शुक्रवार यानी जुमा होने की वजह से दोपहर एक बजे नमाज के वक्त जब संवेदनशीलता काफी बढ़ गई थी और पुलिस चौकन्ना थी, उसी समय दो बाइक पर सवार होकर मालवीय रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक पर पहुंचे चार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में 48 लाख रुपये लूट कर आराम से भाग निकले थे। कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करके पुलिस की छह टीमें तभी से खाक छान रही हैं। लुटेरों को पकड़ने की जगह एक और बड़ी चोरी की वारदात सामने आ गई।