फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves searched the house

Basti News: भतीजी की सगाई में गया था परिवार, चोरों ने खंगाला घर

Thu, 30 Nov 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched the house
हर्रैया थाने के तिवारीगंज लबदहा बाजार की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (हर्रैया)। हर्रैया थाना क्षेत्र के तिवारीगंज बाजार में स्थित मकान का ताला तोड़कर चार लाख रुपये नकद और जेवर चोर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना को लेकर पूरे बाजार में लोग डरे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र तिवारीगंज (लबदहा) गांव निवासी पवन देव की क्लीनिक है। मंगलवार को भांजी के इंगेजमेंट कार्यक्रम में परिवार के साथ गए थे। रात में चोर घर के अंदर ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और आलमारी तोड़कर चार लाख रुपये नकदी और जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब रवि देव घर लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा मिला। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इसके पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। चोरी की घटना से बाजार के लोग दहशत में है। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed