{"_id":"678d3deefa796147a3092d2a","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-stairs-and-searched-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130688-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने खंगाला
Sun, 19 Jan 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के नकटीदेई में चोरी ने तोड़ी आलमारी
नकटीदेई गांव से चोर नकदी और जेवर लेकर चंपत
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। नकटीदेई गांव में शनिवार की रात चोरों ने सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर नकदी समेत लाखों के जेवर चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, नकटीदेई (रानी बाग) निवासी रज्जाक अली गैर प्रांत में रहकर रोजगार करते हैं। घर पर उनकी पत्नी राबिया खातून और मां रहती हैं। इन लोगों ने बताया कि देर रात चोर छत पर सीढ़ी के रास्ते में घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे छह हजार रुपये नकदी और सास-बहू के दो लाख रुपये से अधिक का जेवर उठा ले गए।
राबिया का कहना है कि रात एक बजे कमरे में खटपट की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो चार लोग दिखे। बच्चों को छोड़कर कर पड़ोसियों को जगाने गई, तभी बच्चे रोने लगे। मौके का फायदा उठाकर चोर भाग निकले। राबिया खातून ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डायल 112 और थाने की पुलिस पहुंच गई। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।