{"_id":"61c21cabd5fb354e8b5bc57c","slug":"thief-gang-busted-three-thieves-of-gorakhpur-arrested-basti-news-gkp4207547122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह का पर्दाफाश, गोरखपुर के तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर गिरोह का पर्दाफाश, गोरखपुर के तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर गिरोह का पर्दाफाश, गोरखपुर के तीन चोर गिरफ्तार
चोरी का सामान, दो तमंचा कारतूस व चाकू बरामद
हाईवे पर खड़े वाहनों से करते थे सामान की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हाईवे पर खड़े वाहनों से सामान चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर जनपद के रहने वाले तीनों के कब्जे से चोरी का सामान, तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद किया गया।
पुलिस कार्यालय के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय व प्रभारी स्वाट राजकुमार पांडेय की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पास से संदिग्ध अवस्था में खड़े तीनों को पकड़ा। पकड़े गए चोरों की पहचान अजय साहनी उर्फ खदेरु निवासी डिहवा बोकटा थाना गीडा जनपद गोरखपुर, विष्णु निषाद निवासी तेनुहारी थाना गीडा जनपद गोरखपुर व गोपाल निवासी केशवपुर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। तलाशी में तीनों के पास से तमंचे व चाकू बरामद किए गए। आरोपितों की निशानदेही परचैनपुरवा पांडेय बाजार मार्ग के बाएं तरफ झाड़ियों से दो पेटी 96 पैक शराब व 16 लीटर सरसों का तेल बरामद किया गया।
आपराधिक इतिहास
अजय साहनी के विरुद्ध कोतवाली में आर्म्स एक्ट, चोरी, पुरानी बस्ती में चोरी, गीडा में चोरी, थाना रामगढ़ताल में धोखाधड़ी व गोरखपुर कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज हैं। विष्णु के विरुद्ध थाना खलीलाबाद जनपदसंतकबीरनगर, कोतवाली बस्ती व पुरानी बस्ती में चोरी के पांच, वाहन चोरी का एक, आयुध अधिनियम के अलावा गिरोह बंद अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। जबकि गोपाल कन्नौजिया के विरुद्ध खलीलाबाद कोतवाली में चोरी वाहन चोरी के पांच, पुरानी बस्ती में दो, खलीलाबाद में आयुध अधिनियम के तीन, गिरोहबंद अधिनियम के एक व कोतवाली में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय, स्वाट टीम प्रभारी राज कुमार पांडेय, एसएसआई कोतवाली योगेंद्र नाथ, चौकी प्रभारी पटेल चौक सर्वेश कुमार, चौकी प्रभारी बड़ेबन मुनींद्र त्रिपाठी के अलावा हेड कांस्टेबल अमरेश राय, देवेंद्र यादव थाना कोतवाली, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, राकेश कुमार, रविशंकर शाह, धीरज यादव स्वाट टीम शामिल रहे।