फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There will be special arrangements for electricity and water on Holi

Basti News: होली पर बिजली और पानी की रहेगी विशेष व्यवस्था

Thu, 13 Mar 2025 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Mar 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
There will be special arrangements for electricity and water on Holi
बस्ती। होली पर बिजली व पानी की विशेष व्यवस्था रहेगी। संबंधित अधिकारियों की ओर से इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी किया गया है। बिजली उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी तैनात रहेंगे और शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में पानी की सुचारू रूप से आपूर्ति बनाए रखने के लिए हर पंप पर कर्मी तैनात रहेंगे। किसी भी तरह का फॉल्ट आने पर टीम पहुंचकर फॉल्ट ठीक कर पंप को चालू कराएगी। अधिकारी भी आपूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता एसके सरोज ने बताया कि होली पर सुरक्षित एवं सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के प्रकरण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलों के अधीक्षण अभियंताओं से कहा गया है कि विद्युत व्यवधान संबंधित व क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए कंट्रोल में अधिकारियों व अवर अभियंताओं की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि किसी प्रकार के विद्युत व्यवधान की सूचना उपभोक्ता डिस्कॉम के टोल फ्री नंबर-1912 पर दें। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि टोल फ्री नंबर पर सप्लाई व्यवधान संबंधित एवं क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर से संबंधित शिकायतों का भी निस्तारण तत्परता से कराया जाए।

एचटी व एलटी साइड पर क्लैंप टाइट करा ली जाए। शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चेक कर लिया जाए कि बिजली लाइनों के नीचे या आस-पास तथा ट्रांसफॉर्मर के पास होलिका दहन तो नहीं होना है। होलिका दहन से अगर विद्युत व्यवधान होने की संभावना है तो तत्काल उसे दूर कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed