{"_id":"687d4f492e3fa3f9d909eeb4","slug":"there-will-be-no-pebbles-or-stones-in-the-way-of-kanwadis-in-the-city-300-officers-and-workers-are-ready-basti-news-c-207-1-bst1005-140504-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहर में कांवड़ियों की राह में नहीं दिखेंगे कंकड़-पत्थर...300 अधिकारी-कर्मी मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहर में कांवड़ियों की राह में नहीं दिखेंगे कंकड़-पत्थर...300 अधिकारी-कर्मी मुस्तैद
Mon, 21 Jul 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ियों के स्वागत में शहर लकदक तैयार है। कांवड़ियों की राह में एक भी कंकड़-पत्थर न हो, इसका ख्याल रखकर शहर में दिन-रात सफाई कराई जा रही है। इस काम में 300 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जुटे हैं। दूधिया रोशनी में कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा।
सोमवार शाम से कांवड़ियों का जत्था अमहट घाट पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। इससे पहले नगर पालिका पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था बनाने में जुटी है। सफाई से लेकर चूनाकारी और लाइटिंग व्यवस्था मुकम्मल की जा रही है। फुटहिया से नगर पालिका सीमा जेल रोड तक कोई भी प्वाइंट सफाई और लाइटिंग से अछूता न रहे, इसके लिए अधिकारी नियमित भ्रमण कर रहे हैं।
ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कांवड़ियों की सुविधा के लिए सड़कों पर लगातार झाड़ू लगवाए जा रहे हैं। अमहट घाट पर पर्याप्त लाइट लगवा दी गई है। सभी लाइटें जनरेटर से चलेंगी। दूधिया रोशनी में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके लिए पंडाल बनाए गए हैं। रविवार को पूरे दिन कर्मी मुस्तैद रहे। ईओ ने बताया कि तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। केएनए उदयभान पूरी टीम के साथ फॉगिंग, एंटीलार्वा छिड़काव और जलभराव से निजात के लिए निगरानी करते रहे। वहीं, कांवड़ियों की सहायता के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। सोमवार से उसे सक्रिय कर दिया जाएगा। इसके अलावा चिकित्सा कैंप के लिए भी सीएमओ ने अर्बन टीम को लगाया है। वहीं, अमहट के आसपास मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर भी टीम लगातार सफाई अभियान में जुटी हुई है। दिन में दो से तीन बार कूड़ा उठाए जा रहे हैं।